लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के पैरोकार सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन का बुधवार को चौथा दिन रहा। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आयोजकों के अनुसार, पिछले चार दिनों में वांगचुक का करीब 2 किलो वजन कम हो गया है।
सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अनशन पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा अनियमितताओं पर जवाबदेही और लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वांगचुक ने देशभर के लोगों से भी एक दिन का सांकेतिक उपवास रखकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि अनशन के कारण वांगचुक के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।