लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी नुकसान की खबर है।
कीव के महापौर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों और मानव रहित विमानों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई।
हमले के बाद राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए हैं तथा घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच राजधानी पर यह हमला हाल के सबसे गंभीर हमलों में से एक माना जा रहा है।