लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइलें चोरी होने की जानकारी मिली है। घटना के दौरान संदिग्ध पुलिस सायरन सुनकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी के दौरान कुछ दस्तावेजों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया था, जिससे मामले को गंभीर माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।