लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आया है। कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा है कि जांच में भारतीय सरकार या उसके अधिकारियों की संलिप्तता से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं।
यह मामला साल 2023 में तब सुर्खियों में आया था, जब तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित भूमिका का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था और इन्हें निराधार बताया था।
कनाडाई पुलिस के ताजा बयान के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अमेरिका में दर्ज आरोपों और अंतरराष्ट्रीय जांच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत कुछ आपराधिक नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन इसमें भारतीय सरकार की भूमिका का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों पर भी इसका असर पड़ा। अब जांच से जुड़े नए बयानों के बाद दोनों देशों के संबंधों को सामान्य करने की कोशिशों पर भी नजर बनी हुई है।