लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बढ़े तनाव का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। गुरुवार को कारोबार के दौरान निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स 1,677.12 अंक यानी 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 76,503.60 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,921.69 अंक यानी 2.45 फीसदी तक लुढ़ककर 76,259.03 के स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों ने जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाई, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।
विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ती अनिश्चितता, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण भारतीय शेयर बाजार में व्यापक गिरावट दर्ज की गई। यदि अंतरराष्ट्रीय तनाव जारी रहता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।