लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड में भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने "किआ ओरा मोदी" के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के लोगों के बीच भावनात्मक रिश्तों का जिक्र करते हुए एक खास याद साझा की।
पीएम मोदी ने बताया कि करीब 25 साल पहले उन्हें ऑकलैंड में एक मफलर मिला था, जिसे उन्होंने आज भी संभालकर रखा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि लोगों के प्यार और अपनापन की निशानी है। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड और भारत के बीच पुराने संबंधों को याद किया।
प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ऑकलैंड दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और मजबूत करने, व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। यह दौरा करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा के रूप में भी खास माना जा रहा है।
भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम मोदी का यह भावुक किस्सा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इसे प्रधानमंत्री और प्रवासी भारतीयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव की मिसाल बताया।