लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पालघर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसके साथ ही ठाणे और रायगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ने से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।