लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
फ्रांस सहित यूरोप के सोलह देशों में भीषण गर्मी से हालात गंभीर हैं, जहां लगभग हज़ार लोगों की मौत की खबर है।
फ्रांस और पूरे यूरोप में भीषण गर्मी की लहर ने तबाही मचा दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, केवल फ्रांस में ही लगभग हज़ार लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, जबकि कुल मिलाकर 16 देशों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया है।
जर्मनी, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया है। कई इलाकों में सड़कें गर्मी के कारण पिघलने लगीं, स्कूलों को बंद करना पड़ा और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
तेज गर्मी और सूखे हालात के कारण कई देशों में जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तेज हवाओं और सूखे मौसम के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की चरम मौसम घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मानव जीवन और पर्यावरण दोनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।