लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पद्म पुरस्कार समारोह 2026 के दौरान मशहूर पार्श्व गायिका अलका याज्ञिक की कुछ वीडियो सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई। इन वीडियो में वह काफी कमजोर नजर आ रही थीं और उन्हें एक महिला स्वयंसेवक की मदद लेते हुए भी देखा गया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी सेहत को लेकर सवाल उठाए और चिंता व्यक्त की। मामले के बढ़ने के बाद अलका याज्ञिक ने अपनी सेहत को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह धीरे-धीरे बेहतर होने और सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया और कहा कि उनका समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है।