ludhiana-valmiki-temple-attack

नशा बेचने से रोका तो वाल्मिकी मंदिर पर हमला, तलवार-पिस्तौल लेकर घुसे 25 हमलावर

लुधियाना में कथित नशा कारोबार का विरोध करने पर करीब 25 हथियारबंद लोगों ने वाल्मिकी मंदिर पर हमला कर दिया। पथराव और मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By : Local News of India

लुधियाना के वाल्मिकी मंदिर पर हमले के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और क्षतिग्रस्त परिसर।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

पंजाब के लुधियाना में एक वाल्मिकी मंदिर पर कथित तौर पर 25 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तलवार और पिस्तौल लेकर मंदिर परिसर में घुसे, जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ मचाई। इस दौरान एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत इलाके में कथित नशा बेचने का विरोध करने से हुई। वाल्मिकी समाज और मोहल्ला सुधार समिति के लोगों ने कुछ लोगों से यह धंधा बंद करने को कहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में 6 जुलाई को हमलावरों ने मंदिर और आसपास के इलाके में हमला कर दिया। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाना-7 के बाहर जमा हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर 6 नामजद और 20 से 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम जांच में जुट गई हैं।

अमेरिका में पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर वॉन्टेड, जानिए पूरा मामला और FBI के आरोप

अमेरिका में पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर वॉन्टेड, जानिए पूरा मामला और FBI के आरोप

अमेरिका ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर रंगदारी रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है। FBI अब उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में 1 लाख का इनामी गिरफ्तार, बोला- मैं बाइक चला रहा था, साथी ने चलाईं गोलियां

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF ने एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात के दौरान अपनी भूमिका का खुलासा किया।

आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने फर्जी भर्ती गैंग के 3 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग में MTS की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ऑनलाइन गेम और लोन ऐप के दबाव में गई BCA छात्र की जान, पिता पर बेटे की हत्या का आरोप

ऑनलाइन गेमिंग और लोन ऐप के कथित उत्पीड़न से परेशान BCA छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया। जांच में हत्या का मामला सामने आया।