लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र Amarnath Cave Temple में बाबा बर्फानी के दरबार में पहली आरती के साथ इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उपराज्यपाल Manoj Sinha ने गुफा में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा को और अधिक सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष Amarnath Yatra का संचालन दोनों पारंपरिक रूटों से किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिल सके।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है और तीर्थयात्रियों से सहयोग की अपील की गई है। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी।