लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। आसाराम ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उसकी सजा और उम्रकैद की पुष्टि की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने फिलहाल आसाराम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पहले राज्य सरकार का पक्ष सुना जाएगा और इसके बाद ही आगे विचार किया जाएगा। राजस्थान सरकार को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
आसाराम के वकील ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने अभी कोई अंतरिम राहत नहीं दी। मामले की अगली सुनवाई राज्य सरकार के जवाब के बाद होगी।