लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
एवियन। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को वैश्विक मंच पर पेश किया। उन्होंने विश्व नेताओं को भारत की परंपरा, कला और ज्ञान पर आधारित खास उपहार भेंट किए।
इन उपहारों में आयुर्वेद से जुड़े उत्पाद, GI टैग वाले स्थानीय उत्पाद और पारंपरिक हस्तशिल्प शामिल रहे। इनका उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, कारीगरों की कला और स्थानीय उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाना था।
पीएम मोदी ने इस पहल के जरिए समावेशी तकनीक और स्थानीय विरासत के महत्व को भी रेखांकित किया। G7 में भारत की सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली।