लोकल इंडिया
मुस्कान
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में उच्चस्तरीय वार्ता होने की संभावना है। व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के सलाहकार एवं दामाद जेरेड कुशनर इस सप्ताह दोहा जाकर अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।
हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष बैठक की कोई योजना नहीं है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ऐसे में कतर संभावित मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है, लेकिन फिलहाल वार्ता को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।