himachal-budget-2026-public-dialogue-laxmi-palace

हिमाचल बजट पर जनसंवाद 5 अप्रैल को, बुद्धिजीवी और आमजन करेंगे मंथन

प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा के लिए 5 अप्रैल को लक्ष्मी पैलेस में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By : Local News of India
हिमाचल बजट पर जनसंवाद 5 अप्रैल को, बुद्धिजीवी और आमजन करेंगे मंथन

हिमाचल बजट पर जनसंवाद 5 अप्रैल को, बुद्धिजीवी और आमजन करेंगे मंथन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर व्यापक चर्चा के उद्देश्य से डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा संगठन की ओर से 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे लक्ष्मी पैलेस में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी, पत्रकार और आम नागरिक भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

संगठन के अध्यक्ष मनु बांका ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद सतपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सोमदत्त सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि प्रदेश सरकार का बजट वास्तव में आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में एक ठोस कदम है या फिर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला है। कार्यक्रम के दौरान बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

मनु बांका ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सुझाव और विचार साझा करें, ताकि जनभावनाओं को सही तरीके से सामने लाया जा सके।

संबंधित सामग्री

बिलासपुर कुल्हाड़ी हमला मामला: कुल्लू के जंगलों में छिपे दो संदिग्ध गिरफ्तार

बिलासपुर कुल्हाड़ी हमला मामला: कुल्लू के जंगलों में छिपे दो संदिग्ध गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुल्हाड़ी से हमले के मामले में पुलिस ने कुल्लू के घने जंगलों से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होमगार्ड हत्या मामला: तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

होमगार्ड हत्या मामला: तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

हिमाचल प्रदेश के मंडी में होमगार्ड की हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया।

मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई, बस से 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई, बस से 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

मंडी में STF ने नाके के दौरान वॉल्वो बस से 890 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

माता चिंतपूर्णी धाम में आस्था की मिसाल, श्रद्धालु ने चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

माता चिंतपूर्णी धाम में आस्था की मिसाल, श्रद्धालु ने चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

Chintpurni Temple में पंजाब के एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर 11 तोले सोने का छत्र माता रानी को अर्पित किया।

हिमाचल में बर्फ़बारी- तौबा इतनी ठंड

हिमाचल में बर्फ़बारी- तौबा इतनी ठंड

मैदानी इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखा गया। बिलासपुर में दृश्यता 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर तक सीमित रही।