elephant-attack-jaynagar-2-dead-child-killed

जयनगर में हाथियों का आतंक, बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

जयनगर में हाथियों के हमले में 2 लोगों की मौत और कई घायल, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे।

By : Local News of India
जयनगर में हाथियों का आतंक, बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

जयनगर में हाथियों का आतंक, बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के जयनगर प्रखंड में मंगलवार रात हाथियों के हमले में एक बालक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पहली घटना कंझियाडीह गांव में रात करीब 11:30 बजे हुई, जहां हाथियों ने ईंट भट्ठा में काम कर रहे राजकुमार मांझी (30) को पटककर मार डाला और उनकी पत्नी गौरी देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना खगराडीह-खोहापहाड़ी क्षेत्र में रात करीब 1 बजे हुई, जहां हाथियों के झुंड ने 10 वर्षीय अंकुश कुमार को दौड़ाकर कुचल दिया, जबकि कारी देवी और दो माह का मासूम दिलकुश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी, जबकि पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते हाथियों को भगाने की कार्रवाई नहीं की जाती, सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जाती है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।