लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री Divyanka Tripathi और उनके पति Vivek Dahiya इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को जी रहे हैं। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं।
बच्चों के जन्म के कुछ दिनों बाद दिव्यांका अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। अस्पताल के बाहर कपल अपने दोनों बेटों को गोद में लिए नजर आया। हालांकि उन्होंने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उनकी पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।
परिवार ने भी इस खास मौके को यादगार बना दिया। घर पहुंचने पर दादी और नानी ने नवजात बच्चों की नजर उतारी, आरती की और पूरे परिवार का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल से निकलते समय विवेक दहिया ने मजाकिया अंदाज में पपाराजी से कहा, “हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, एक के साथ एक फ्री।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
इससे पहले कपल ने सोशल मीडिया पर जुड़वा बेटों के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा था कि उन्होंने खुशियां मांगी थीं और भगवान ने उन्हें “डबल” खुशियां दे दीं। इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाइयां दी थीं।
Divyanka Tripathi टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein से घर-घर में मशहूर हुई थीं। वहीं Vivek Dahiya भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी।
फिलहाल फैंस कपल के बच्चों की पूरी झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं और सोशल media पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।