धुरंधर-2-विवाद-रणवीर-सिंह-आदित्य-धर

‘धुरंधर 2’ पर बवाल: रणवीर सिंह और आदित्य धर की बढ़ीं मुश्किलें

‘धुरंधर 2’ के एक सीन में गुरबानी के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिससे रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

By : Local News of India
‘धुरंधर 2’ पर बवाल: रणवीर सिंह और आदित्य धर की बढ़ीं मुश्किलें

गुरबानी के इस्तेमाल वाले सीन पर विवाद, माफी की उठी मांग

अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों में घिर गई है। एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसके एक सीन को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

फिल्म के एक दृश्य में आर माधवन का किरदार सिगरेट पीते हुए गुरबानी का पाठ करता नजर आता है, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई है। इस सीन में वह रणवीर सिंह के किरदार को मिशन के लिए प्रेरित करते हैं।

इस पर शिवसेना नेता गुरज्योत सिंह कीर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पवित्र गुरबानी को इस तरह दिखाना अस्वीकार्य है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने फिल्म मेकर्स से माफी की मांग की है।

मामला यहीं नहीं रुका, ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन की ओर से मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि अब तक फिल्म के निर्देशक आदित्य धर या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विवाद के बीच भी फिल्म की कमाई पर असर नहीं पड़ा है। ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती चार दिनों में ही 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में दीपिका पादुकोण, थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही परेशानी

प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में दीपिका पादुकोण, थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही परेशानी

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्हें चलने में परेशानी हो रही है और कुछ हफ्तों में डिलीवरी होने की उम्मीद है।

आर माधवन हुए ‘डर्टी डांसिंग’ को याद कर भावुक, बोले- एक गाने में मेरी पूरी किशोरावस्था बसती है

आर माधवन ने ‘डर्टी डांसिंग’ के क्लासिक गाने को याद करते हुए अपनी किशोरावस्था की यादें साझा कीं।

दीपिका पादुकोण ने साझा किया प्रेग्नेंसी सफर का अनुभव, तीसरे ट्राइमेस्टर की चुनौतियों की झलक दिखाई

दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक साझा करते हुए तीसरे ट्राइमेस्टर के अनुभवों के बारे में बताया।

राघव की गोद में बैठीं शहनाज गिल, वायरल वीडियो से फिर तेज हुई रिलेशनशिप की चर्चा

राघव जूयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन से शहनाज गिल का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों के हाथ पकड़ने और कार में साथ नजर आने के बाद फैंस फिर से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

'धमाल 4' की डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद, क्या 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' रिलीज के लिए तैयार है और एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब नजर इस बात पर है कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।