लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देवघर जिले के चर्चित रिखिया थाना कांड में जिला न्यायालय ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 19 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बैजनाथपुर चौक पर EVM से भरे ट्रक को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था। आरोप था कि ट्रक को रोककर सड़क जाम किया गया और लूटपाट व नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका और कई गवाह भी अपने बयानों पर कायम नहीं रह सके। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक रंजन की अदालत ने सभी आरोपितों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। फैसले के बाद झामुमो नेता सुरेश शाह ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए मामला दर्ज किया गया था।