लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ और गर्म रहने वाला है। अधिकतम तापमान 37-39°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास रहेगा। IMD के मुताबिक दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं।
अगले 2-3 दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। 15-17 मई के बीच तापमान 42-45°C तक पहुंच सकता है।
दिल्ली के कई इलाकों में पिछले दिनों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग मौसम को “अनप्रेडिक्टेबल” बता रहे हैं।