छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर-सरगुजा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस

छत्तीसगढ़-बजट-2026-27

छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर-सरगुजा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें बस्तर-सरगुजा के विकास, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ का 172 लाख करोड़ का बजट पेश बस्तर-सरगुजा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस

CHHATTISGARH BUDGET 2026-27 | LNI.one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रायपुर, 24 फरवरी  Chhattisgarh विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री OP Choudhary ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। Vishnu Deo Sai सरकार का यह तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और अंत्योदय पर जोर दिया गया है। 

 प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताते हुए वित्त मंत्री ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। इन क्षेत्रों में सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी, बस सेवा, डॉक्टरों की भर्ती और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित करने हेतु 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के उपचार के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़, मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ और निशुल्क बिजली योजना के लिए 354 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान रखा गया है।       

 रायपुर में खाद प्रयोगशाला, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा की गई है। मेकाहारा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्री उपस्थित रहे।


 

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।