bikaner-dungar-college-national-seminar

बीकानेर के डूंगर कॉलेज में 17 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी, छात्रवृत्ति वितरण समारोह भी होगा आयोजित

राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में 17 अप्रैल को स्व. नरपत सिंह राजवी स्मृति व्याख्यान, राष्ट्रीय संगोष्ठी और छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By : Local News of India
बीकानेर के डूंगर कॉलेज में 17 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी, छात्रवृत्ति वितरण समारोह भी होगा आयोजित

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

बीकानेर के अग्रणी शिक्षण संस्थान राजकीय डूंगर महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 17 अप्रैल को स्वर्गीय नरपत सिंह राजवी स्मृति व्याख्यान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसका ब्रोशर गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में जारी किया गया।

इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र शेखर कच्छावा ने बताया कि संगोष्ठी का विषय “भारत बोधः समाज, संस्कृति और इतिहास दृष्टि के विभिन्न आयाम” रखा गया है, जिसमें इतिहास पुनर्लेखन के संदर्भ में विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. अशोक शर्मा के अनुसार, यह कार्यक्रम इतिहास विभाग और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि इस मौके पर स्व. नरपत सिंह राजवी की स्मृति में वर्ष 2020 से 2025 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर इतिहास विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम में प्रो. विक्रमजीत, प्रो. अनिला पुरोहित, प्रो. बिन्दु भसीन, प्रो. सुखाराम, प्रो. उषा लोमरोड़, डॉ. श्रीराम नायक सहित कई शिक्षकों और शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

अमित शाह बोले- देश का भविष्य युवा पाठकों की संख्या से तय होता है

अमित शाह बोले- देश का भविष्य युवा पाठकों की संख्या से तय होता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी देश का भविष्य वहां के युवा पाठकों की संख्या से आंका जा सकता है।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।