लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं, खासकर कम लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब 1 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव होने पर भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए ₹200 तक माइनस बैलेंस पर भी बिजली जारी रहेगी। कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान का अवसर मिल सके। मंत्री ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को विद्युत अनुरक्षण कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बन चुका है और सरकार जनता को निर्बाध बिजली देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।