इजराइल-ईरान-हमले-तेहरान-बेरूत

तेहरान और बेरूत पर इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें

इजराइल ने तेहरान और बेरूत में हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने मिसाइलें दागीं। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

By : Local News of India
तेहरान और बेरूत पर इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें

मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात: इजराइल के हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

तेल अवीव/तेहरान, 06 मार्च। मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर हमले किए। इजराइल ने दावा किया है कि इन हमलों में तेहरान में मौजूद आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही लेबनान की राजधानी बेरूत के दहियाह इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी बमबारी की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले के दौरान दक्षिणी लेबनान सीमा क्षेत्र में सायरन बजने लगे। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं, जिसके बाद इजराइल के कई इलाकों में अलर्ट सायरन सुनाई दिए।

इधर हिजबुल्लाह ने टेलीग्राम के जरिए लोगों से सीमा से सटे इलाकों को खाली करने की अपील की है। संगठन ने कहा कि लेबनान की सुरक्षा और आजादी की रक्षा के लिए इजराइली हमलों का जवाब दिया जाएगा।

उधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन की राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में किसी की जान नहीं गई है। सिविल डिफेंस की टीम ने प्रभावित इमारतों में लगी आग पर काबू पा लिया है।

संबंधित सामग्री

ईरान की कथित 'हिट लिस्ट' में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी! अखबार में छपी तस्वीरों से मचा हड़कंप

ईरान के एक अखबार में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी समेत कई नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद नई बहस छिड़ गई। रिपोर्ट में इन्हें ईरान के कथित दुश्मनों की सूची से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

जब हॉलीवुड सितारों ने मुंबई की पुरानी ईरानी कैफे में पी चाय, नोलन-टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने जीता दिल

जब हॉलीवुड सितारों ने मुंबई की पुरानी ईरानी कैफे में पी चाय, नोलन-टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने जीता दिल

मुंबई की एक ऐतिहासिक ईरानी कैफे में हॉलीवुड सितारे क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन चाय पीने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने कैफे की पुरानी विरासत को फिर चर्चा में ला दिया।

ईरान के बंद करने के दावे के बावजूद होरमुज़ मार्ग खुला, समुद्री संगठन ने दी जानकारी

ईरान के बंद करने के दावे के बावजूद होरमुज़ मार्ग खुला, समुद्री संगठन ने दी जानकारी

ईरान के बंद करने के दावे के बावजूद समुद्री संगठन ने कहा है कि होरमुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही जारी है।