लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई का पार्थिव शरीर उनके जन्मस्थान मशहद पहुंच गया है। एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय शोक और अंतिम दर्शन कार्यक्रमों के बाद आज इमाम रज़ा दरगाह परिसर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ख़ामेनेई के पार्थिव शरीर को तेहरान के बाद क़ुम और इराक के पवित्र शहरों नजफ़ व कर्बला ले जाया गया, जहां लाखों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके जन्मस्थान मशहद लाया गया।
अंतिम संस्कार में ईरान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शोकाकुल लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
ख़ामेनेई की मृत्यु के बाद ईरान के राजनीतिक और रणनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विश्लेषकों का मानना है कि उनके अंतिम संस्कार के साथ देश एक नए राजनीतिक दौर में प्रवेश कर रहा है।