लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कांकेर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।
मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे अभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 6 बजे सिंदूर चोला अर्पण, 7 बजे महाआरती और 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा दोपहर 1 बजे हवन-पूजन होगा और दोपहर 2 बजे से 56 भोग के साथ भंडारा प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।