23-pak-terrorists-uapa-action

भारत का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी

केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया। गृह मंत्रालय ने इनके नाम चौथी अनुसूची में शामिल कर बड़ा कदम उठाया।

By : Local News of India

गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित कर आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

भारत का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार इन सभी के नाम UAPA की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं।

ज्यादातर आतंकी जैश और लश्कर से जुड़े

गृह मंत्रालय के मुताबिक सूची में शामिल अधिकांश आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हैं। इनमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है।

UAPA के तहत मिले सख्त कानूनी प्रावधान

UAPA के तहत किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ जाता है। उसकी संपत्तियों को जब्त या फ्रीज करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है और उसके नेटवर्क पर भी कड़ी निगरानी रखी जाती है। यह कानून केंद्र सरकार को आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को नामित करने का अधिकार देता है।

आतंकवाद के खिलाफ जारी है कार्रवाई

सरकार का कहना है कि यह कदम सीमा पार से संचालित आतंकवादी नेटवर्क पर शिकंजा कसने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। गृह मंत्रालय लगातार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बने हुए हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की