अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दुर्ग, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित Sai Baba Temple Bhilai Sector 6 में अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गार्ड के साथ मारपीट कर कटर मशीन से ताले काटे और साईं बाबा का करीब दो किलो वजनी चांदी का छत्र, पूजन सामग्री और नगदी लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब पुजारी आरती के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार सहित अन्य ताले टूटे मिले, जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही भिलाई कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार संदिग्ध कटर मशीन से ताले काटते नजर आए हैं। पुलिस घायल गार्ड का बयान दर्ज कर आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।
Satyaprakash Tiwari, सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।