gonda-acharya-devvrat-praises-sarvesh-pathak-blood

आचार्य देवव्रत ने की सर्वेश पाठक के जनसेवा कार्यों की सराहना, रक्तदान और वृक्षारोपण अभियानों को मिली नई प्रेरणा

गोंडा के सर्वेश पाठक द्वारा संचालित रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा अभियानों की गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सराहना की है। उन्होंने 15 जुलाई को देशभर में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान

By : Local News of India
आचार्य देवव्रत ने की सर्वेश पाठक के जनसेवा कार्यों की सराहना, रक्तदान और वृक्षारोपण अभियानों को मिली नई प्रेरणा

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
अमित कुमार पाण्डेय 

आचार्य देवव्रत की सराहना से गौरवान्वित हुए सर्वेश पाठक, रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को मिली नई प्रेरणा

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सर्वेश पाठक के जनसेवा कार्यों की प्रशंसा की

गोंडा। तहसील मनकापुर, थाना मोतीगंज, जनपद गोंडा निवासी तथा भाजपा प्रणित के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक के नेतृत्व में संचालित रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा अभियानों को उस समय नई पहचान और ऊर्जा मिली, जब गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने श्री सर्वेश पाठक द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों, विशेष रूप से उनके जन्मदिवस 15 जुलाई के अवसर पर देशव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन तथा प्रतिदिन एक वृक्ष लगाने के संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने इसे मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।

राज्यपाल महोदय के संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री सर्वेश पाठक ने कहा कि यह सम्मान और शुभकामना उनके लिए ही नहीं, बल्कि देशभर में सेवा कार्यों से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

श्री पाठक ने बताया कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर 15 जुलाई को देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान को भी और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी द्वारा व्यक्त शुभकामनाओं एवं प्रशंसा से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इसे जनसेवा, राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है।

जारीकर्ता :
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ
केंद्रीय कार्यालय

संबंधित सामग्री

सिंधु के पानी पर भारत का बड़ा दांव, पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन

सिंधु के पानी पर भारत का बड़ा दांव, पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन

भारत के डैम निर्माण से सिंधु नदी के पानी को लेकर पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान में जल संकट और सिंधु जल समझौते को लेकर नई बहस तेज हो गई है।

Air India Express में बम की धमकी, को-पायलट पर भी शक की जांच

Air India Express में बम की धमकी, को-पायलट पर भी शक की जांच

अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग मामले में नया मोड़ आया है। विमान में मिले बम धमकी नोट की हैंडराइटिंग जांच के बाद एक क्रू मेंबर और एक यात्री शक के घेरे में हैं

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

<br/>मैनपुरी के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देकर अखिलेश यादव का नाम लेने वाले वायरल वीडियो पर सफाई दी और उस दिन का पूरा घटनाक्रम बताया।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।