कच्चे-तेल-की-कीमत-में-गिरावट-भारत-को-राहत

कच्चे तेल की कीमतों में 6% से ज्यादा गिरावट, भारत जैसे आयातक देशों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में छह प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद है।

By : Local News of India
कच्चे तेल की कीमतों में 6% से ज्यादा गिरावट, भारत जैसे आयातक देशों को राहत

कच्चे-तेल-की-कीमत-में-गिरावट-भारत-को-राहत

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 10 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ जारी युद्ध के जल्द खत्म होने की संभावना जताने के बाद बाजार में तेल की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली है। इससे भारत जैसे कच्चे तेल के बड़े आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर करीब 93 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड लगभग 88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थी।

सोमवार को ब्रेंट क्रूड 98.96 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसने 91.49 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार शुरू किया और शुरुआती कारोबार में गिरकर 88.22 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें हल्का सुधार भी देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक ब्रेंट क्रूड करीब 6.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने भी सोमवार को 119 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छूने के बाद 94.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार समाप्त किया था। मंगलवार को यह 87.81 डॉलर प्रति बैरल से शुरू होकर गिरकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाद में कुछ सुधार के साथ यह करीब 6.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

वायदा बाजार में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स लगभग 6.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स करीब 6.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था और यह लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। हालांकि बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना जताई, जिससे वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति को लेकर बनी चिंता कुछ कम हुई और कीमतों में गिरावट का रुख बना।

बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर बातचीत की है और शांति प्रस्ताव रखने की बात सामने आई है। हालांकि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि युद्ध का अंत ईरान तय करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसके बावजूद फिलहाल आई गिरावट भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे कमजोर होकर 95.77 के स्तर पर पहुंच गया।

हॉर्मुज हमले के बाद ईरान का ट्रंप टीम से कथित संपर्क, कहा- 'गलती हो गई'

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमलों के बाद ईरान ने कथित तौर पर ट्रंप प्रशासन से संपर्क कर इसे एक गलती बताया।