दिल्ली डिजिटल अरेस्ट गैंग-गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का भंडाफोड़ किया, जयपुर से संचालित गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
दिल्ली पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का भंडाफोड़ किया, जयपुर से संचालित गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर से संचालित ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से संचालित ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं बरामद की गयी हैं।

दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बुधवार को बताया कि इस गिरोह ने 75 वर्षीय महिला को दो दिन तक वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर 16 लाख रुपये ठग लिए थे। सात दिसंबर 2025 को दर्ज ई-एफआईआर संख्या 110/2025 के अनुसार 75 वर्षीय महिला को व्हाट्सएप कॉल कर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले शख्स ने उसके बेटे को फर्जी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद महिला को लगातार वीडियो निगरानी में रखकर मानसिक दबाव बनाया गया और अलग-अलग खातों में 16 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट, सिम ट्रैकिंग, सोशल मीडिया विश्लेषण और मनी ट्रेल की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह राजस्थान के जयपुर से संचालित हो रहा था और कोटपूतली से ‘म्यूल अकाउंट’ (फर्जी/किराए के बैंक खाते) जुटाए जा रहे थे। छापेमारी कर कोटपूतली निवासी योगेंद्र गुर्जर (19) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्थानीय अनपढ़ लोगों से बैंक खाते खुलवाकर सह आरोपित छोटू लाल मीणा (20) को देता था, जो इन्हें सरगना राकेश मीणा (25) तक पहुंचाता था। बाद में इन खातों का विवरण इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश में बैठे ठगों को साझा किया जाता था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर जिले के सांगानेर के प्रताप नगर में किराए के मकान पर दबिश देकर राकेश मीणा और छोटू लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन और दस पासबुक/चेकबुक बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि ये खाते कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जाते थे, जिनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, निवेश ठगी समेत अन्य साइबर अपराधों में होता था। ठगी की रकम पहले म्यूल खातों में डाली जाती थी। इसके बाद एटीएम या चेक के जरिए नकदी निकाली जाती और निर्देशानुसार अन्य खातों में ट्रांसफर कर मनी ट्रेल को जटिल बनाया जाता था, ताकि जांच एजेंसियों को सुराग न मिल सके। पुलिस के मुताबिक आरोपिताें के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

राजौरी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 कथित OGW गिरफ्तार

राजौरी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 कथित OGW गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कथित ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में आतंकियों को सुरक्षित रास्ता और ठिकाने मुहैया ,

मोल्दोवा से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के आरोपी अमृतपाल सिंह को भारत लाई पंजाब पुलिस

मोल्दोवा से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के आरोपी अमृतपाल सिंह को भारत लाई पंजाब पुलिस

21 मामलों में वांछित अमृतपाल सिंह की मोल्दोवा से पहली यूरोपीय प्रत्यर्पण कार्रवाई, ऑपरेशन ‘Eastern Reach’ में CBI और केंद्रीय मंत्रालयों का सहयोग

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

<br/>मैनपुरी के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देकर अखिलेश यादव का नाम लेने वाले वायरल वीडियो पर सफाई दी और उस दिन का पूरा घटनाक्रम बताया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।