भाजपा ऊना चुनावी कार्यशाला

ऊना में भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ की कार्यशाला, जगदीश शर्मा ने संभाली संगठनात्मक कमान

कार्यक्रम में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई।

By : Local News of India
ऊना में भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ की कार्यशाला, जगदीश शर्मा ने संभाली संगठनात्मक कमान

भाजपा ऊना चुनावी कार्यशाला

डीसी कौशल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रकोष्ठ की परिचय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज भाजपा जिला कार्यालय ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से चुनाव प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।

height=563

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि संगठन की प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता की निष्ठा की परीक्षा भी होते हैं। उन्होंने प्रकोष्ठों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि चुनावी सफलता का आधार सूक्ष्म स्तर पर की गई तैयारी और समन्वय होता है।

विधायक 'सतपाल सिंह सत्ती' ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऊना जिला संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त रहा है और चुनाव प्रकोष्ठ की सक्रियता आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरषोत्तम गुलेरिया ने की। उन्होंने चुनाव प्रबंधन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियों, समन्वय प्रणाली और कार्य विभाजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्पष्ट लक्ष्य और समयबद्ध रणनीति के साथ कार्य करना होगा।

height=281height=375

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर , ऊना जिलाध्यक्ष  श्याम मन्हास सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विशेष रूप से जगदीश शर्मा  की सक्रिय भूमिका चर्चा का केंद्र रही। संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने में उनकी पहल को सराहा गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रकोष्ठ केवल औपचारिक इकाई नहीं बल्कि पार्टी की रणनीतिक ताकत है, जो जमीनी स्तर पर मतदाता संपर्क, बूथ प्रबंधन और प्रचार अभियान को सुदृढ़ बनाती है। जगदीश शर्मा ने विश्वास जताया कि कार्यशाला में हुए मंथन के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और संगठन पहले से अधिक सशक्त होकर चुनावी मैदान में उतरेगा।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और चुनावी तैयारी के संकल्प के साथ हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे आगामी रणनीति निर्धारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

height=375height=375

संबंधित सामग्री

उपचुनाव को शुभेंदु ने बताया मुस्लिमों का ‘टेस्ट’, बोले- साबित करें

उपचुनाव को शुभेंदु ने बताया मुस्लिमों का ‘टेस्ट’, बोले- साबित करें

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं से सरकार के साथ खड़े होने की अपील की।

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई जगह पार्षदों को रिजॉर्ट में ठहराए जाने की खबरों के बीच खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये की कथित बोली के आरोप चर्चा में हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार की नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात, चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग पर चर्चा

CEC ज्ञानेश कुमार की नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात, चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग पर चर्चा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन सदन में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, चुनावी प्रबंधन और चुनावी कर्मचारियों के प्रशि

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियां तेज होने की खबर है। चर्चा है कि नवरात्रि के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर अहम फैसला लिया जा ।

महेश बाबू से साइना नेहवाल तक, SIR की नोटिस लिस्ट

महेश बाबू से साइना नेहवाल तक, SIR की नोटिस लिस्ट

महेश बाबू, एसएस राजामौली, वीवीएस लक्ष्मण और साइना नेहवाल समेत कई VIPs के नाम SIR नोटिस लिस्ट में सामने आए हैं। चुनाव आयोग मतदाता रिकॉर्ड का सत्यापन कर रहा है।