ज्वेलर की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए दो कारीगर भी गंभीर घायल
नागौर, मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके दो कारीगरों को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
जैतारण चौकी क्षेत्र निवासी पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में सराफा की दुकान है। सोमवार रात पंकज अपनी दुकान में पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर संदीप और संजय के साथ बैठे थे। इसी दौरान चाकू लेकर दो बदमाश दुकान में घुसे और अचानक हमला कर दिया।
हमले में पंकज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया।
इस नृशंस हत्या के विरोध में मेड़ता के सराफा कारोबारियों में भारी आक्रोश है।
स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में मंगलवार को सभी सराफा दुकानों को बंद रखने का निर्णय किया गया है। साथ ही प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।
मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
घटना के बाद इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है और शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
नागौर, मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों
नागौर, मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
ज्वेलर की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए दो कारीगर भी गंभीर घायल
संबंधित सामग्री
आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।
आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद जयपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में बाजार बंद रहे और लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए।
निशांत कुमार के स्वागत में चोरी! JDU नेता की 7 लाख की चेन गायब
मुजफ्फरपुर में निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान JDU नेता राजेश मंडल की करीब ₹7 लाख की सोने की चेन गायब हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के वीडियो खंगाल रही है।
बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या
बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात
बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।
दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी
दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।