मनाली में ग्लोबल आर्ट शो, नकुल खुल्लर होंगे मुख्य अतिथि

Global Art Gallery, Manali, Nakul Khullar

मनाली में ग्लोबल आर्ट शो, नकुल खुल्लर होंगे मुख्य अतिथि

नाग्गर स्थित प्रसिद्ध **रोएरिच आर्ट गैलरी** में आयोजित होने वाले ग्लोबल आर्ट शो में मनाली का ग्लोबल चेहरा और ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता **नकुल खुल्लर** मुख्य अतिथि होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

मनाली में ग्लोबल आर्ट शो नकुल खुल्लर होंगे मुख्य अतिथि

Award of Excellence Winner Nakul Khullar | Nakul Khullar

एंजेल गोयल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
मनाली.अंतरराष्ट्रीय कला जगत के लिए एक विशेष अवसर के रूप में 14 नवम्बर दोपहर 3 बजे नाग्गर स्थित रोएरिच आर्ट गैलरी में एक भव्य कला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम में बरागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा (IHCL SeleQtions) मनाली के निदेशक एवं ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस प्रदर्शनी में भारत, रूस, थाईलैंड और मलेशिया के 20 से अधिक प्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और देशों के बीच कला के माध्यम से संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह आयोजन एक दुर्लभ अवसर होगा, जहाँ वे एक ही मंच पर विविध देशों की कलात्मक परंपराओं, रंगों और भावनाओं का संगम देख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का पारस्परिक संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें