बार-बार खांसी और फेफड़ों में इंफेक्शन से परेशान? डॉक्टर ने बताई बचाव की वैक्सीन
दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में प्रदूषण बढ़ने के साथ गले में खराश, सूखापन, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर अस्थमा, एलर्जी या पहले से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, प्रदूषण के दिनों में लंबे समय तक बाहर रहने और खुले में भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क का इस्तेमाल करें और घर के अंदर धूल, धुआं और तंबाकू के धुएं से दूरी बनाएं। पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और संतुलित डाइट भी जरूरी है।
डॉक्टर ने Pneumococcal vaccine (Prevenar 20) और हर साल Influenza vaccine लेने की सलाह दी है। इनके इस्तेमाल से गंभीर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, वैक्सीन अपनी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह से ही लगवानी चाहिए।
लगातार खांसी, सांस फूलना, घरघराहट, तेज बुखार या सीने में दर्द हो तो इसे केवल प्रदूषण का असर मानकर नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच कराएं।