Barabanki Train Ticket Checking 371 Passengers Cau

: बाराबंकी में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, टॉयलेट में छिपे 371 बेटिकट पकड़े गए

बाराबंकी के रसौली स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कई बेटिकट यात्री चलती ट्रेन से कूदे और कुछ टॉयलेट में छिप गए। अभियान में 371 यात्री पकड़े गए।

: बाराबंकी में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, टॉयलेट में छिपे 371 बेटिकट पकड़े गए

बाराबंकी में टिकट चेकिंग के दौरान चलती ट्रेन से कूदते और भागते बेटिकट यात्री।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रेलवे के विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान हड़कंप मच गया। रसौली स्टेशन पर अयोध्या से लखनऊ जा रही ट्रेन में चेकिंग शुरू होते ही कई बेटिकट यात्री बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की।

चेकिंग टीम ने ट्रेन के अंदर तलाशी लेकर टॉयलेट में छिपे यात्रियों को भी बाहर निकाला। अभियान के दौरान कुल 371 बिना टिकट या अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए। रेलवे के मुताबिक इन मामलों से 2 लाख 86 हजार 580 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 36 मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसीजेआरएम कोर्ट में पेश किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें। साथ ही चेकिंग से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदने जैसी जानलेवा हरकत न करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

संबंधित सामग्री

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, नए CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, नए CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से जांच में नया मोड़ आया है। फुटेज में मौत से पहले की गतिविधियां सामने आई हैं और पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़

250 रुपये में बढ़ाने का दावा, बरेली में फर्जी डॉक्टरों का नकली दवा कारोबार बेनकाब

250 रुपये में बढ़ाने का दावा, बरेली में फर्जी डॉक्टरों का नकली दवा कारोबार बेनकाब

रेली में पुलिस ने नकली यौनवर्धक दवाएं बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर Instagram पर ग्राहकों को फंसाते और 250-300 रुपये में दवाएं भेजते थे।

पंचायत सहायकों को बड़ी राहत, 50% बढ़ा मानदेय

पंचायत सहायकों को बड़ी राहत, 50% बढ़ा मानदेय

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत सहायकों के मानदेय में 50% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब पंचायत सहायकों को हर महीने ₹6,000 की जगह ₹9,000 मानदेय मिलेगा।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

हर घर बिजली का सपना हुआ साकार, सौभाग्य योजना में यूपी आगे

हर घर बिजली का सपना हुआ साकार, सौभाग्य योजना में यूपी आगे

सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में हर घर तक बिजली पहुंचाने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। योजना से गांवों और दूरदराज क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन पहुंचाकर लोगों का जीवन आसान हुआ।