कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार—कंगना रानौत

भीषण गर्मी में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत के क्षेत्रों में कर रहे आग पर नियंत्रण गेहूं खरीद में चार जिलों में अब होगी छापामारी कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन रांची लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय नामांकन हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार आज का राशिफल महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता

कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार—कंगना रानौत

Gauri Manjeet Singh 26-04-2024 17:07:16

कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार: कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट के बलद्वाडा में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ाबा देने वाली पार्टी है जिसमें सिर्फ नेताओं के बेटे औऱ बेटियों को राजनीति में आगे लाने के लिए मौका दिया जाता है जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जहां साधारण से कार्यकर्ता को भी टिकट मिलते हैं और उनके काम के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तो महिलाओं को भी 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में कर दिया है जिससे अब महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आएंगी। निश्चित रूप से मातृ शक्ति का भरपूर समर्थन मोदी जी को इस बार मिलने वाला है। एक तरफ भाजपा शीर्ष नेताओं की ऐसी अच्छी सोच है जबकि वहीँ कांग्रेस आज कुनीति और कुबुद्धि का शिकार हो गई है। इनके नेता आज सेना पर सवाल, महिलाओं का अपमान और हमारे आदर्श भगवान राम को भी काल्पनिक बताते हैं। ये वही पार्टी है जिसके राज में कोयला, टू जी, फोर जी, चारा न जाने कितने ही घोटाले लाखों करोड़ों के हुए जबकि 2014 के बाद आज तक देश ने किसी घोटाले का नाम तक नहीं सुना। यही है मोदी की गारंटी,जहां सबका साथ सबका विकास हो रहा है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसका पेट कोई भी नहीं भर सकता। अब इस कांग्रेस को हमें कैंसर की तरह उखाड़ फेंकना है। हिमाचल
प्रदेश को उभारने के लिए हमें अब एक ऐसी स्थाई सरकार लानी है जो पांच के बजाय लंबे समय तक विकास कर सके जैसे केंद्र में मोदी सरकार अब तीसरी बार सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सरकार तो बना ली लेकिन अब क्या हाल बने हैं आप सब देख रहे हैं। महिलाओं के वोट लेने के लिए 1500 देने की गारंटी दी और अब जब फिर चुनाव आ गए तो पेपर भरने के लिए बोल रहे हैं। ये सब सिर्फ वोट हासिल करने की कुनीति है। ये करप्ट लोग हैं। नीच बातें बोलते हैं। मुख्यमंत्री बोलते हैं हमने 97 प्रतिशत हिन्दू विचारधारा को हिमाचल में हराया है। इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। दूसरी तरफ़ मां भारती का एक सपूत है जो विदेशों में भी मुसलमान देश में हिन्दू मंदिर जाकर सनातन का झंडा बुलंद कर रहा है। आपको तय करना है आपको कैसे लोग चाहिये। मोदी जी गरीबों, माताओं , बहनों का उद्धार करने वाले हैं जिन्होंने संघर्ष से मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कोविड जैसे संकट में भी देश की अर्थ व्यवस्था को पटरी से उतरने नहीं दिया। आज दसवीं से पांचवी अर्थ व्यवस्था भारत दुनिया में बन चुकी है जबकि 2047 तक हम दुनिया की पहली अर्थव्यवस्था होंगे। उन्होंने कहा कि आज सरकाघाट की बेटी को उन्होंने टिकट देकर इस इलाके का मान बढ़ाया है। अब आने सबसे ज्यादा लीड देकर मुझे जिताकर मोदी जी को मजबूत करना है। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :