मुंबई में बारिश का कहर जारी, यूँ परेशान है मुंबई

इटावा सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पूर्णिया: बैंक सीएसपी संचालक की हत्या, 5 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार चित्रकूट में मतदान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक इटावा सफ़ारी पार्क में 4 नवजात शावकों की मौत पीलीभीत से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना पंजीयन विभाग ने संपत्ति की रजिस्ट्री सरकारी गाइडलाइन दर से कम रेट में करने पर लगाई रोक कन्नौज न्यायालय में कल लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव में लोग घरों में लगा सकेंगे सोलर पैनल फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने पलवल जिले के गांव फुलवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट्रैक कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल सश्रम कारावास की सजा राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा टोंक : महिला थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरिफ्तार आज का राशिफल कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडी गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगे । पलवल के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर केजरीवाल पर बरसीं निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है एम्स के चिकित्सक और पूर्व सैनिक मिलकर सामाजिक जागरूकता के लिए पहल करेंगे ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी के गांवों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ

मुंबई में बारिश का कहर जारी, यूँ परेशान है मुंबई

Deepak Chauhan 02-07-2019 15:36:36

मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए कहर बनकार आई हैं। लागातार हो रही बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और उपनगरीय भागों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए भी है। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी के बाद से पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों पर न जाने की सलाह दी गई है।


  • मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री फंसे हुए है। खराब मौसम की वजह से 54 विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि 52 उड़ानों को कैंसल किया गया है।
  • फायर डिपार्टमेंट और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ जैसे हालात वाले स्थानों पर बचाव अभियान चला रही हैं। एक व्यक्ति को बचाया और उसे डीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य फंसे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।
  • मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश के बाद साकीनाका पुलिस स्टेशन में भी पानी भर गया।
  • भारी बारिश के बाद मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पानी भर गया है। पुलिस और बीएमसी के लोग सड़क पार करने में वाहन चालकों की मदद कर रहे हैं।
  • मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन को रद और सात ट्रेनों को रोका गया है।
  • मुंबई में अंधेरी सबवे को भारी बारिश के बाद जल-जमाव के कारण बंद कर दिया गया है।
  • ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट ने मुलुंद चेक नाका तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। कुर्ला और ठाणे के बीच स्थानीय सेवाओं के पूरी तरह से ठप होने के बाद ठाणे नगर आयुक्त द्वारा कदम उठाया गया है।
  • मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट मैनेजर के हवाले से जानकारी दी है कि विमानों की आवाजाही मौसम के अनुसार हो रही है और ज्यादातर उड़ानें देरी से चल रही है। एयरपोर्ट पर जल-जमाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश के दौरान मुंबई की सैटेलाइट इमेज जारी की है।
  • मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से घायल हुए लोगों का हाल जानने शताब्दी अस्पताल पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस। मंत्री योगेश सागर भी उनके साथ मौजूद हैं। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • भारी बारिश की वजह से सायन पुलिस स्टेशन में घुटनों तक पानी भर गया है। जिसकी वजह से पूरे शहर में सामान्य यातायात पर असर पड़ा है।
  • मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने
    वाले 54 विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि 52 उड़ानों को कैंसल किया गया है।
  • भारतीय नौसेना ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को तैनात किया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
  • मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में आज भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। NDRF ने खोज अभियान अब बंद कर दिया है।
  • IMD: मुंबई सहित उत्तर महाराष्ट्र तट पर बादल छाए रहेंगे। मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका है। शहर में कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के कई जिलों में अगले दो घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
  • मौमस विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के 3 जिलों मुंबई सिटी, मुंबई उपनगर और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के CEO आशीष कुमार ने बताया कि आज बाजार बंद नहीं रहेगा और BSE सामान्य दिनों की तरह काम करता रहेगा।
  • मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी है कि मीठी नदी के बहाव के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुर्ला के क्रांति नगर से लगभग 1000 लोगों को निकाला गया।
  • मुंबई: कुर्ला पूर्व में भारी बारिश के कारण कैलाश पर्वत सोसाइटी का ग्राउंड फ्लोर डूब गया। यहां लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है।
  • मुंबई के सायन में भारी बारिश की वजह से सायन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।
  • मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण लगभग 54 विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।
  • ठाणे रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान खाने-पीने का सामान बांट रहे हैं। भारी बारिश से ठाणे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।
  • भारी बारिश के कारण कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया।
  • महाराष्ट्र: मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक सीएसटी से ठाणे, बोरिवली से वाशी, सीएसटी से वाशी रोड जाने वाली लाइन बाधित है।
  • वहीं, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में मुंबई और मुंबई महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम के अपडेट को जरूर चेक कर लें।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :