छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के छुईपहाड़ में मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस कमोसीनढांड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बस में सवार 8 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम धरमजयगढ़ डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 17 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों
का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी वापसी के समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब 08 जवानों को चोटे आई हैं, जिसमें 02 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments