भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पार्टी के मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह ने अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजकिशोर सिंह के साथ सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ब्रजकिशोर सिंह डिम्पल, समेत सैंकड़ों की संख्या में बस्ती के नेता भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी
ने सपा नेता राजकिशोर सिंह का समर्थकों सहित भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के मार्ग पर मिलकर आगे बढ़ना है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनायें जन-जन तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि राजकिशोर सिंह सपा के मजबूत नेता है, जिनके जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी। बाइट- ब्रजेश पाठक- भाजपा नेता
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments