Singrauli News मेले में मारपीट और धक्का मुक्की, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

By: LNI News Aug 29 2026 07:22:33 AM
#localnewsofindia #SingrauliNews #RakshaBandhan

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद के बोस वार्ड नंबर-1 स्थित कसैया साड़ पत्थर में शुक्रवार शाम मेले के दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। शंकर जी मंदिर के पास लगे मेले में शाम करीब 5 बजे विवाद के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेले में कुछ लोग नशे की हालत में नजर आए थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। घटना से मेले में मौजूद लोगों में भय का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मेले में महिलाओं और युवतियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पर्याप्त पुलिस बल और निगरानी व्यवस्था होने से ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लग सकती है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले के अगले आयोजन को लेकर लोगों ने प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री