Vrindavan केसरवानी महिलाओं का हुआ राष्ट्रीय मिलन, राधा रानी की नगरी में गूंजा सखी भाव

By: LNI News Aug 28 2026 08:19:50 AM
#localnewsofindia #Vrindavan #KesarwaniMahilaSabha #SawanSakhiMilan

वृन्दावन में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा द्वारा 19 से 21 अगस्त 2026 तक “राष्ट्रीय सावन सखी सामाजिक मिलन उत्सव” का आयोजन किया गया। जय गोपाल भवन में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब 55 केसरवानी महिलाएं शामिल हुईं थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और श्री राधारानी एवं ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन किए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच प्रेम, एकता, सखी-भाव, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती बीना केसरवानी ने की। वहीं, आयोजन के सफल संयोजन की जिम्मेदारी श्रीमती कविता केसरवानी, श्रीमती वंदना केसरी और श्रीमती सुमन गुप्ता ने संभाली। इस आयोजन के जरिए महिला एकता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक आत्मीयता का संदेश दिया गया। साथ ही, नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

संबंधित सामग्री