Lahaul 6,048 मीटर की अनाम चोटी पर First Ascent, Summit से Paragliding का रोमांच

By: LNI News Aug 28 2026 10:09:16 AM
#localnewsofindia #Paragliding #LahaulValley #HimachalPradesh

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी से लोकल साथी ऐन्जल गोयल की एक ऐसी खबर सामने आई है , जिसने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। यहां 6,048 मीटर ऊंची एक अनाम और अनारोही पर्वत चोटी पर 10 पर्वतारोहियों की टीम ने सफलतापूर्वक प्रथम दर्ज आरोहण किया है। इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व देश राज ने किया, जबकि गिमनार सिंह उप-अभियान नेता रहे। टीम में केला देवी, राम लाल, लक्ष्य दत्त, सन्नू, रंजीत ठाकुर, अंकित नेगी, गौरव और सौरव ठाकुर भी शामिल रहे। कठिन पहाड़ी रास्तों, ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच टीम के सभी सदस्यों ने शानदार टीमवर्क और तकनीकी क्षमता का परिचय देते हुए 6,048 मीटर ऊंची चोटी पर सफलता हासिल की। इस अभियान का सबसे रोमांचक हिस्सा शिखर पर पहुंचने के बाद सामने आया। उप-अभियान नेता गिमनार सिंह ने इसी चोटी से पैराग्लाइडिंग उड़ान भरी। उन्हें इस अनाम चोटी से पैराग्लाइडिंग करने वाला पहला ज्ञात व्यक्ति बताया गया है। पर्वतारोहण और पैराग्लाइडिंग का यह अनोखा संगम इस अभियान को और खास बनाता है। टीम की यह उपलब्धि साहस, अनुशासन, टीम भावना और नई ऊंचाइयों की खोज का उदाहरण है। 6,048 मीटर की अनाम चोटी के प्रथम आरोहण ने लाहौल घाटी को साहसिक खेलों के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाई है और भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में भी एक यादगार अध्याय जोड़ दिया है।

संबंधित सामग्री