उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने को लेकर यूपी पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की कोशिश में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने इस शनिवार को इस घटना को लेकर बताया कि पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी प्रयास कर रही है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले को चलाया जाए, ताकि आरोपियों को जल्ज से जल्द उनके अपराधों की सजा मिल सके।