Geetanjali Sharma, Local News Of India
Apple का नया iPhone 17 Pro आखिरकार लांच हो गया है और 19 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी. इस बार कैमरा टेक्नोलॉजी में ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि जेब में फिट होने वाला सिनेमा ग्रेड कैमरा बना देते हैं. आइए जानते हैं वो 5 बड़े फीचर्स जो iPhone 17 Pro के कैमरा को एकदम अलग बनाते हैं.
1. ProRes RAW सपोर्ट
ProRes RAW कोडेक ज्यादा डाटा फीचर करता है और पोस्ट प्रोडक्शन में कलर ग्रेडिएंट व सिनेमेटिक टच देने के लिए बेहद उपयोगी होता है. iPhone 17 Pro में आप SSD अटैच करके इस फरमाते में शूट कर सकते हैं और फुटेज को सीधे एडिटिंग सॉफ्टवेयर में एडिट कर सकते हैं. यह क्षमता अभी तक किसी भी Android फोन में उपलब्ध नहीं है.
2. Apple Log 2
Apple ने पहली बार iPhone 15 Pro में Log शूटिंग दी थी. अब iPhone 17 Pro में इसका अपग्रेडेड वर्ज़न Apple Log 2 मौजूद है. यह ज्यादा wide color gamet सपोर्ट करता है जिससे पोस्ट-प्रोडक्शन में फुटेज को और ज्यादा नैचुरल और सिनेमैटिक बनाया जा सकता है.
3. OpenGate रिकॉर्डिंग
OpenGate मोड का मतलब है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान पूरा सेंसर इस्तेमाल होता है. इससे फ्रेम ज्यादा चौड़ा बनता है और एक ही शॉट से आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरह के वीडियो बना सकते हैं. सिनेमा कैमरों में यह फीचर काफी पॉपुलर है और अब iPhone 17 Pro इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आसान बना रहा है.
4. Genlock और Timecode सपोर्ट
iPhone 17 Pro में अब Genlock और Timecode भी मिलते हैं जिन्हें Blackmagic Camera Pro Dock के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी मदद से मल्टी-कैमरा शूट्स को सिंक किया जा सकता है. Apple ने इसका डेमो भी दिखाया जहां कई iPhones एक सर्कल में रखकर बुलेट-टाइम इफेक्ट बनाया गया. यह तकनीक अब तक सिर्फ प्रोफेशनल फिल्म प्रोडक्शन में ही संभव थी.
5. 4K aur 120fps Dolby Vision वीडियो ka
iPhone 17 Pro में आपको 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलता है, जो डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ आता है. इससे आप स्लो-मोशन शॉट्स भी हाई रेज़ॉल्यूशन में कैप्चर कर सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि कई महंगे mirrorless कैमरे भी इस लेवल का कॉम्बिनेशन ऑफर नहीं करते.