उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की पहली प्रबंध परिषद बैठक, ‘ग्राम से ओलंपिक’ विज़न पर जोर

उत्तराखण्ड-क्रीड़ा-विश्वविद्यालय-से-ओलंपिक-विज़न

उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की पहली प्रबंध परिषद बैठक, ‘ग्राम से ओलंपिक’ विज़न पर जोर

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की पहली प्रबंध परिषद बैठक में ‘ग्राम से ओलंपिक’ विज़न को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की पहली प्रबंध परिषद बैठक ‘ग्राम से ओलंपिक’ विज़न पर जोर

उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की प्रथम प्रबन्ध परिषद की बैठक में ‘ग्राम से ओलंपिक’ विज़न पर जोर | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद की प्रथम बैठक शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में 'ग्राम से ओलंपिक' विज़न पर जोर दिया गया। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अवस्थापना संबंधी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय की स्थापना, प्रस्तावित पाठ्यक्रमों, मानव संसाधन, प्रशासनिक ढांचे तथा बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। शिक्षण एवं प्रशासनिक पदों के सृजन के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करते हुए औचित्य सहित प्रस्ताव शासन को भेजे जाने पर सहमति बनी।
बैठक में अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय की परिकल्पना वर्ष 2022 में की गई थी। इसका अधिनियम मार्च 2025 में पारित हुआ तथा 5 मई 2025 को राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त हुई। विश्वविद्यालय का मुख्यालय गौलापार, हल्द्वानी में स्थापित है, जिसे “मिशन ओलंपिक 2036” के लक्ष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित न रहकर उत्कृष्ट खेल संस्कृति के निर्माण का केंद्र बने। उन्होंने “ग्राम से ओलंपिक” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन पर विशेष जोर दिया। साथ ही अन्य खेल विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) कर प्रशिक्षण, शोध और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव डॉ. आशीष चौहान, अपर सचिव मनुज गोयल, अपर सचिव नवनीत पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
 

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।