कंपोजिट विद्यालय सुजौना में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस

कंपोजिट विद्यालय सुजौना में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस

कंपोजिट विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज में धूमधाम से बच्चों ने मीना का जन्मदिन...

कंपोजिट विद्यालय सुजौना में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस

ओशिका तौमर 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

प्रयागराज। मिशन शक्ति के पांचवें चरण में इस बार मीना दिवस को भी जोड़ दिया गया। ध्यातव्य है कि मीना दिवस हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन मीना नामक काल्पनिक चरित्र के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जो बालिकाओं के मुद्दों और शिक्षा को बढ़ावा देने के बनाया गया है।  

बच्चों को दिया उपहार  

कंपोजिट विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज में धूमधाम से बच्चों ने मीना का जन्मदिन मनाया। प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी के साथ बच्चों ने केक काटा। मीना मंच की नोडल शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना ने बच्चों को टाफी व उपहार दिया। प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी ने कहा कि बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए इस तरह के कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत करवायें जा रहें हैं, जो बालिकाओं में नयी चेतना और आत्मविश्वास का संचार कर रहे। 

निडर मूवी  

बालिकाओं को निडर मूवी भी दिखाई गयी और बालिकाओं को उससे संबंधित प्रश्नों का शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना ने जबाव दिया। इस अवसर पर विद्यालय के भारतेन्द्र त्रिपाठी, इरफ़ान अहमद, जितेन्द्र कुमार शर्मा, आशीष कुमार गुप्ता, शरद कुमार, राकेश कुमार, पूनम तिवारी, पंकज कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

राज्य

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

एनटीपीसी रिहंद, बीजपुर में सीएसआर के तहत बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिससे ग्रामीण बालिकाओं के कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

राज्य

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

-बिना चारदीवारी के स्कूल बन गया है गंदगी का डंपिंग स्टेशन-जिस स्कूल में होनी चाहिए बच्चों की पढ़ाई, वहां बांधे जाते हैं पशु-क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर को बताई समस्या

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

राज्य

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 में कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन के अग्रिम वितरण के आदेश जारी किए हैं। अवकाश के कारण जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह का भुगतान पहले किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

राज्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334ए पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे अवैध यूनिपोल, होर्डिंग, ठेले व खोखे हटाकर यातायात को सुचारु व सुरक्षित बनाया गया।

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव 

राज्य

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव 

अनु गर्ग ओड़िशा की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है