लक्ष्मी शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
कंधमाल। डारिंगबाड़ी ब्लॉक के सदांग डू इलाके में एक बार फिर भूस्खलन ने तबाही मचाई हैं। यह इस जिले में हाल के दिनों में तीसरी बार भूस्खलन की घटना हैं।
मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कलिंग घाटी क्षेत्र में बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे गहाकिया से गैसापंगा तक की मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। इसके चलते सोनपुर जिले से संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है। सिंदीपंगा, बांदापंगा और गैसापंगा ग्राम पंचायतों का बाकी इलाकों से कोई संपर्क नहीं रह गया है।
राहत कार्य जारी
स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।
सड़क पर बड़े बोल्डर और मलबा जमा हो जाने के कारण राहत और बचाव कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस भी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
भूस्खलन के इस घटनास्थल पर दोनों ओर यात्री बसों, निजी वाहनों और सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यात्री भय और असुरक्षा के माहौल में हैं क्योंकि क्षेत्र में बारिश अभी भी जारी है व एक और भूस्खलन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।