रामलीला के जरिये संस्कृति और सामाजिक संदेशों का प्रचार- रविन्द्र इंद्राज

रामलीला के जरिये संस्कृति और सामाजिक संदेशों का प्रचार- रविन्द्र इंद्राज

पहले दिन रावण तपस्या, कुबेर से लंका विजय, नारद मोह और रावण-वेदवती संवाद का...

रामलीला के जरिये संस्कृति और सामाजिक संदेशों का प्रचार- रविन्द्र इंद्राज

लक्ष्मी शर्मा  

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की रामलीला समिति के चेयरमैन एवं समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने सोमवार को पूज्य संतों के आशीर्वाद एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रथम भव्य ‘सनातन संस्कारम रामलीला उत्सव’ का शुभारम्भ किया। डीडीए रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23, रोहिणी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में साध्वी प्राची, अजय भाई जी एवं देशभर से पधारे संतों के साथ दुर्गा पूजा समिति के चेयरमैन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी रामलीला का आनंद लिया। ‘परम्परा से भविष्य की ओर’ थीम पर आयोजित इस रामलीला में 100 से अधिक कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं।  

लाउड स्पीकर की अनुमति  

पहले दिन रावण तपस्या, कुबेर से लंका विजय, नारद मोह और रावण-वेदवती संवाद का मंचन हुआ। स्व का बोध विषय पर श्रद्धालुओं को आचार, विचार और व्यवहार का ज्ञान भी मंच के माध्यम से प्रदान किया गया। रविन्द्र इन्द्राज ने तय मानकों के अनुरूप धार्मिक आयोजनों के लिए रात 12 बजे तक लाउड स्पीकर की अनुमति का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने यह सुनिश्चित किया है कि धार्मिक संगीत, नवरात्रि और रामलीला जैसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान मिले और किसी भी प्रकार की बाधा न आये। नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना और उन्हें उनकी दिव्य विरासत का गौरव अनुभव कराना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। 

नशा मुक्त भारत अभियान 

उन्होंने आगे कहा कि सेवा पखवाड़े को केंद्र में रखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का संदेश इस मंच से दिया जा रहा है। इसके साथ ही ‘विकसित दिल्ली संकल्प’ की दिशा में वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी उत्पादों, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित दिल्ली जैसे सामाजिक संदेशों का भी व्यापक प्रसार होगा। 
इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। इस भव्य रामलीला से न केवल श्रद्धालु जुड़ेंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक और प्रेरक संदेश भी पहुंचेंगे।

संबंधित सामग्री

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

राज्य

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

एनटीपीसी रिहंद, बीजपुर में सीएसआर के तहत बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिससे ग्रामीण बालिकाओं के कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

राज्य

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

-बिना चारदीवारी के स्कूल बन गया है गंदगी का डंपिंग स्टेशन-जिस स्कूल में होनी चाहिए बच्चों की पढ़ाई, वहां बांधे जाते हैं पशु-क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर को बताई समस्या

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

राज्य

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 में कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन के अग्रिम वितरण के आदेश जारी किए हैं। अवकाश के कारण जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह का भुगतान पहले किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

राज्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334ए पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे अवैध यूनिपोल, होर्डिंग, ठेले व खोखे हटाकर यातायात को सुचारु व सुरक्षित बनाया गया।

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव 

राज्य

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव 

अनु गर्ग ओड़िशा की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है