शिमला-पुलिस-गुम-पर्यटक-बैग-बरामद

शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम हुए पर्यटक का बैग कुछ ही घंटों में बरामद

राजधानी शिमला में रिज मैदान क्षेत्र में तमिलनाडु से आए एक पर्यटक का नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग गुम हो गया।

By : Local News of India
शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम हुए पर्यटक का बैग कुछ ही घंटों में बरामद

शिमला : नकदी से भरा पर्यटक का बैग खोया, पुलिस ने चंद घंटों में खोजकर लौटाया

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजधानी शिमला में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक और बेहतर मामला सामने आया है। तमिलनाडु से घूमने आए एक पर्यटक का रिज मैदान क्षेत्र में नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग गुम हो गया, जिसे जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढकर सुरक्षित वापस कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तमिलनाडु से आए एक पर्यटक ने पुलिस रिपोर्टिंग रूम, माल रोड शिमला में सूचना दी कि रिज मैदान के पास उसका बैग कहीं गुम हो गया है। बैग में करीब 15 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग गायब होने से पर्यटक काफी चिंतित हो गया था।

सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस कर्मी बिना देरी किए रिज मैदान क्षेत्र में पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। त्वरित और सतर्क कार्रवाई के चलते पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर बैग का पता लगा लिया।

पुलिस ने बैग को सुरक्षित हालत में बरामद कर संबंधित पर्यटक को सुपुर्द कर दिया। अपना सामान वापस मिलने पर पर्यटक ने शिमला पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला पुलिस शिमला का कहना है कि माल रोड और रिज मैदान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण स्थल हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं। इस क्षेत्र में तैनात कंट्रोल रूम पुलिस कर्मी लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं और पर्यटकों तथा आम जनता को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आगंतुकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

संबंधित सामग्री

'मेरा खाना भी ले लो...' दिल्ली प्रोटेस्ट में महिला पुलिसकर्मी ने जीता दिल, VIDEO वायरल

'मेरा खाना भी ले लो...' दिल्ली प्रोटेस्ट में महिला पुलिसकर्मी ने जीता दिल, VIDEO वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी को अपने हिस्से का खाना देने की पेशकश की। इंसानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ कांड का CCTV फुटेज आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे कारोबारी शिवा शर्मा

लखनऊ कांड का CCTV फुटेज आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे कारोबारी शिवा शर्मा

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस हत्या के आरोपों की जांच कर रही है और श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई प्रदर्शन स्थल पर प्रतिबंध के बीच हुई।

फ्री नाश्ते के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे, बोले- 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'

फ्री नाश्ते के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे, बोले- 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मुफ्त नाश्ता मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों का एक नारा चर्चा में आ गया। 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा' कहते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्नाव में खूनी हुआ वॉशिंग मशीन विवाद, पिता-भाइयों ने तलवार-कुल्हाड़ी से की दिलशाद की हत्या

उन्नाव में खूनी हुआ वॉशिंग मशीन विवाद, पिता-भाइयों ने तलवार-कुल्हाड़ी से की दिलशाद की हत्या

उन्नाव के बांगरमऊ में वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता और भाइयों पर दिलशाद की तलवार-कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप है।